Gaya News : ट्रेन में शराब के साथ सफाईकर्मी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : ट्रेन में शराब के साथ सफाईकर्मी गिरफ्तार

Gaya News : आरपीएफ की टीम ने रविवार को गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने रविवार को गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सारण के परसा थाना क्षेत्र के रमेश कुमार के रूप में की गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में चोरी, छिनतई व अन्य गतिविधियों को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक के पास से 12 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. गिरफ्तार युवक उक्त ट्रेन में सफाई का कामकाज करता था. युवक ने पुलिस को बताया कि उक्त गाड़ी में सिकंदराबाद से पटना तक बतौर सफाई स्टाफ ड्यूटी में तैनात था. फिर बयान बदलकर बताया कि पैसे की लालच में अन्य साथियों के कहने पर हटिया स्टेशन पर दो बैग प्राप्त किये. दोनों बैग को अलग-अलग कोच में छिपा कर ले जा रहा था, इसी दौरान पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन