सदर अस्पताल: मरीजों को राहत, रविवार को भी चालू रहेगी इमरजेंसी, जानें डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर

Updated:
विज्ञापन
JPN

गया जी स्थित सदर अस्पताल.

शहर के जेपीएन सदर अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा संबंधी जरूरतों को देखते हुए रविवार को भी इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह बहाल रहेंगी. छुट्टी के दिन मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Gaya News : जितेंद्र मिश्र की रिपोर्ट. शहर के जेपीएन सदर अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा संबंधी जरूरतों को देखते हुए रविवार को भी इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह बहाल रहेंगी. छुट्टी के दिन मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. इमरजेंसी वार्ड की 24 घंटे की सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए डॉक्टरों की तैनाती तीन अलग-अलग शिफ्ट में की गई है. इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त डॉक्टर को रिजर्व में रखा गया है.

रविवार का इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर

  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: डॉ. भीमसेन कुमार
  • दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक: डॉ. शैलेश कुमार
  • रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक: डॉ. नीरज कुमार
  • रिजर्व: डॉ. विमल कुमार रंजन
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन