गया में नाबालिग की तेज रफ्तार स्कूटी ने ली जान, इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत

Published by : Aditya Kumar Ravi Updated At : 15 May 2026 9:50 PM

विज्ञापन

एक्सीडेंट के दौरान की cctv फोटो

Gaya News: गया के नादरागंज में 13 मई को एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से घायल मोहम्मद बेहाल की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया है और मामले में कड़ी कानूनी धाराएं जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya News(रोशन कुमार): शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक और शिकार हुआ है. 13 मई की रात स्कूटी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मोहम्मद बेहाल (39 वर्ष) ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर कार्रवाई तेज कर दी है.

हादसे से मौत तक का घटनाक्रम

गया के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत नादरागंज दरगाह के समीप 13 मई की रात करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ सड़क से गुजर रहे नादरागंज बड़ी दाहा मुहल्ला निवासी 39 वर्षीय मोहम्मद बेहाल को एक तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल बेहाल को बेहतर इलाज के लिए गया से पटना रेफर किया गया था, जहाँ शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

CCTV फुटेज ने खोला राज, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

इस हादसे का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर साफ दिखाई दे रही है.  सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शमीम अहमद ने बताया कि हादसे के वक्त स्कूटी पर दो नाबालिग सवार थे और वाहन चलाने वाला भी नाबालिग ही था. पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे रिमांड होम भेज दिया गया है. साथ ही बताया कि प्रारंभिक प्राथमिकी दुर्घटना की धाराओं में दर्ज थी, लेकिन अब मृत्यु होने के बाद मामले में हत्या और गंभीर लापरवाही से जुड़ी नई धाराएं जोड़ी जा रही हैं.

मुआवजे की मांग और क्षेत्र में आक्रोश

मोहम्मद बेहाल के निधन के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.  नादरागंज के स्थानीय समाजसेवियों ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से थे और घर के मुख्य सहारा थे.  लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की अपील की है.  वहीं, स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ते ‘रफ्तार के आतंक’ पर लगाम लगाने के लिए पुलिस से सख्त गश्त की मांग की है.

Also Read:पटना-गया फोरलेन पर भीषण हादसा, पिकअप और ऑटो की टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन