Gaya News : लेह में ड्यूटी के दौरान हुआ विस्फोट, परैया के अमोखर निवासी जवान शहीद

Updated at : 16 Feb 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : लेह में ड्यूटी के दौरान हुआ विस्फोट, परैया के अमोखर निवासी जवान शहीद

Gaya News : प्रखंड की मंझियावां पंचायत स्थित अमोखर गांव के रहनेवाले अभिमन्यु प्रसाद के 41 वर्षीय पुत्र आर्मी के सूबेदार संतोष कुमार की मौत लेह में होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन

परैया. प्रखंड की मंझियावां पंचायत स्थित अमोखर गांव के रहनेवाले अभिमन्यु प्रसाद के 41 वर्षीय पुत्र आर्मी के सूबेदार संतोष कुमार की मौत लेह में होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है. जानकारी मिली है कि किसी प्रकार के विस्फोट में उनकी जान चली गयी है. यह जानकारी सोमवार को लेह आर्मी कैंप से उनकी पत्नी के मोबाइल फोन पर दी गयी. गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में भट्टबिगहा गली नंबर तीन में विगत कई वर्षों से रहनेवाले संतोष 1999 में सेना में शामिल हुए थे. अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत जवान से सूबेदार बने थे. संतोष की शादी जहानाबाद जिले के डोमनबिगहा गांव में रहनेवाले रिटायर्ड कर्मचारी रामनरेश प्रसाद सिंह की बेटी कनक कुमारी के साथ हुई थी. शहीद जवान की पत्नी कनक कुमारी अशोक मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर पोस्टेड हैं. जवान के दो पुत्र शुभम और शिवम हैं. बड़ा पुत्र शुभम अभी सीबीएसइ से 11वीं की परीक्षा दे रहा है, जबकि छोटा पुत्र शिवम कक्षा नौ में पढ़ रहा है. जवान संतोष कुमार तीन दिन बाद छुट्टी में घर आनेवाले थे. शहादत की खबर से गांव और पंचायत सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. शहीद जवान के पिता बेटे के निधन से मर्माहत है. मृतक के बड़े भाई दीपक वर्मा उर्फ टुन्नु प्रसाद ने बताया कि जवान का व्यवहार गांव में मृदुल था. सभी उसके कायल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन