Gaya News : राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल की टीम चैंपियन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 8:49 PM
Gaya News : सोनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी. मगध प्रमंडल ने सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल को टाइ ब्रेकर के जरिए 5-3 से तथा फाइनल मैच में मेजबान सारण की टीम को हराया.
गया. सोनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी. मगध प्रमंडल ने सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल को टाइ ब्रेकर के जरिए 5-3 से तथा फाइनल मैच में मेजबान सारण की टीम को चार तीन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. मगध की ओर से सारण के खिलाफ प्रदीप कुमार, मो अहसान, गुलशन कुमार, करण कुमार गोल बनाया जबकि सारण की ओर से बिट्टू कुमार व कुंदन कुमार और मदन कुमार गोल करने में सफलता मिली. मगध प्रमंडल की टीम सोनपुर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम बनी. सफलता पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राकेश रंजन, अध्यक्ष मोती करीमी, सचिव खतीब अहमद व समिति के सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई दी व आने वाले दिनों में गया में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










