गया जी दर्शन: आज विष्णुपद से मंगला गौरी मंदिर तक की आरती का समय जानें, बिजली कटौती पर भी है अपडेट
Author Pranjal Pandey
Updated:
विज्ञापन

मंगलागौरी मंदिर.
गया शहर के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. एक तरफ जहां एसबीपीडीसीएल ने शहर के कई क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली कटौती की सूचना दी है, वहीं विष्णुपद और मां मंगला गौरी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और आरती नियमित समय पर होगी.
विज्ञापन
Gaya News : नीरज कुमार की रिपोर्ट. गया शहर के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. एक तरफ जहां एसबीपीडीसीएल ने शहर के कई क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली कटौती की सूचना दी है, वहीं विष्णुपद और मां मंगला गौरी सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और आरती नियमित समय पर होगी. अगर आप आज सपरिवार मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यहां आरती का सही समय जरूर चेक कर लें.
गया जी के प्रमुख मंदिरों में आरती का समय
- मां मंगला गौरी मंदिर: सुबह की आरती 4:00 बजे और रात की आरती 10:00 बजे होगी.
- विष्णुपद मंदिर: यहां सुबह की आरती का समय 5:00 बजे है. वहीं, रात की आरती 10:00 बजे होगी.
- मां बगला स्थान मंदिर: श्रद्धालु सुबह 5:00 बजे और रात 7:30 बजे आरती में शामिल हो सकते हैं.
- मां वागेश्वरी मंदिर: सुबह की आरती 5:30 बजे और रात की आरती 6:45 बजे निर्धारित है.
- मां दु:खहरणी मंदिर: यहां सुबह 7:00 बजे और रात 8:00 बजे आरती की जाएगी.
कई क्षेत्रों में आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
- 11 केवी दिग्घी फीडर में कवर्ड कंडक्टर से कार्य करने के लिए 31 मई को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता आजाद कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त वर्क के कारण पितामहेश्वर, किरानी घाट, ब्राह्मणी घाट, रमना रोड व इसके आस पास का क्षेत्र में उक्त अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










