ePaper

Gaya News : दूसरे रूट से चलेगी धनबाद- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन

Updated at : 18 Oct 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : दूसरे रूट से चलेगी धनबाद- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन

Gaya News : उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर चलने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जायेगा.

विज्ञापन

गया. उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर चलने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जायेगा. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होनेवाला है. इस कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया है. उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03309 धनबाद- जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय- मिर्जापुर- प्रयागराज के रास्ते जायेगी. 20 अक्तूबर को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी- धनबाद स्पेशल, प्रयागराज- मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन