गया में ठनका से मृत किसान की पत्नी को 24 घंटे के भीतर मिला मुआवजा, सीएम सम्राट के आदेश का पालन
मृतक की पत्नी को चेक देते अधिकारी
Gaya News: डुमरिया के भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के बिचलीटांड़ टोला निवासी दिनेश यादव की शुक्रवार को ठनका गिरने से मौत हो गई थी.
Gaya News:(डुमरिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)
डुमरिया के भदवर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के बिचलीटांड़ टोला निवासी दिनेश यादव की शुक्रवार को ठनका गिरने से मौत हो गई थी. घटना के बाद पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई की. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी.
आपके शहर में
डीएम के निर्देश पर पीड़ित परिवार तक पहुंची प्रशासनिक टीम
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डुमरिया के अंचलाधिकारी संजय कुमार को पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम के आदेश के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध करा दी गई.
विधवा को घर जाकर सौंपा गया चेक
शुक्रवार को देर शाम डुमरिया अंचलाधिकारी संजय कुमार एवं भदवर थानाध्यक्ष पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी सरिता देवी को चार लाख रुपये का चेक सौंपा. अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया.
परिजनों ने जताया आभार
सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन द्वारा त्वरित सहायता मिलने से परिवार को कुछ राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए