आज मंडी में भाव : सेब 300 रुपये किलो, खरीदारी से पहले चेक कर लें दाल, मसाले और मेवे की नयी रेट

Updated:
विज्ञापन
आज मंडी में भाव : सेब 300 रुपये किलो, खरीदारी से पहले चेक कर लें दाल, मसाले और मेवे की नयी रेट

अगर आप आज राशन या बाजार की खरीदारी के लिए निकलने वाले हैं, तो अपना बजट सही रखने के लिए ताजी रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

Gaya News : सर्राफा बाजार में आज भूचाल आ गया है. अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बड़ा झटका लग सकता है. चांदी की कीमतों में सीधे 9,000 रुपये का भारी उछाल आया है, जिससे यह 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, सोना भी वापस 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. कीमती धातुओं की इस आग के बीच खुदरा मंडी में सूखे मेवे, दालों और मसालों के दाम भी अपनी जगह स्थिर बने हुए हैं. अगर आप आज राशन या बाजार की खरीदारी के लिए निकलने वाले हैं, तो अपना बजट सही रखने के लिए नीचे दी गई ताजी रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें.

प्रमुख मंडियों के ताजा भाव

सर्राफा बाजार

कीमती धातुओं के ताजा भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है:

  • सोना (24 कैरेट): लगभग 1.45 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
  • शुद्ध चांदी: लगभग 2.34 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)

दालें और अनाज (प्रति किलोग्राम)

  • अरहर दाल: 125 रुपये
  • उड़द दाल: 120 रुपये
  • मूंग दाल: 110 रुपये
  • मूंग (खड़ा): 90 – 100 रुपये
  • काबुली चना: 80 – 100 रुपये
  • कुरथी दाल: 90 रुपये
  • हरा मटर: 90 रुपये
  • चना दाल: 80 रुपये
  • चना (खड़ा): 70 – 80 रुपये
  • सादा मटर: 60 रुपये

सूखे मेवे (प्रति किलोग्राम)

  • काजू: 900 – 1020 रुपये
  • किशमिश: 460 – 540 रुपये
  • मखाना: 880 – 960 रुपये
  • अखरोट (गिरी): 1100 – 1150 रुपये
  • बादाम (गिरी): 850 – 960 रुपये
  • पिस्ता सादा (बिना छिलका): 2700 – 2750 रुपये
  • पिस्ता (साल्टेड, छिलके के साथ): 1300 – 1350 रुपये
  • सूखा नारियल: 480 रुपये

मसाले और खाद्य तेल

वस्तुभाव (प्रति किलो / पैकेट)
छोटी इलायची3300 – 3850 रुपये
बड़ी इलायची2700 – 2750 रुपये
लौंग1000 – 1150 रुपये
गोलकी (काली मिर्च)800 – 850 रुपये
दालचीनी750 – 800 रुपये
जीरा300 – 350 रुपये
सौंफ300 – 350 रुपये
लाल मिर्च250 – 300 रुपये
धनिया200 – 225 रुपये
हल्दी200 – 225 रुपये
पीली सरसों100 – 120 रुपये
मेथी100 रुपये
सरसों तेल170 – 180 रुपये (प्रति 1000 ML पैकेट)
रिफाइंड ऑयल145 – 155 रुपये (प्रति 750 ML पैकेट)

(अन्य विशेष मसाले: जावित्री- 3650 रुपये, कबाबचीनी- 3500 रुपये, शहजीरा- 1500 रुपये और जायफल- 1450 रुपये प्रति किलो.)

ताजे फलों के दाम

  • सेब: 280 – 300 रुपये प्रति किलो
  • आम: 50 – 140 रुपये प्रति किलो
  • कीवी: 120 रुपये (प्रति 3 पीस)
  • केला: 50 – 60 रुपये प्रति दर्जन
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन