Gaya News : बिंदेश्वरी घाट पर असामाजिक तत्वों ने की ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, खोखा बरामद

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 30 Jun 2025 11:21 PM

विज्ञापन

Gaya News:इस दौरान हुई फायरिंग से वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और भगदड़ मच गयी

विज्ञापन

गया जी. कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट पेट्रोल पंप के पास राय बिंदेश्वरी घाट की गली में सोमवार की रात करीब आठ बजे असामाजिक तत्वों का गिरोह आ धमका और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया. इस दौरान हुई फायरिंग से वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और भगदड़ मच गयी. इस दौरान करीब 15-20 की संख्या में रहे अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए राहुल होटल सहित कई दुकानों में तोड़-फोड़ करते हुए दहशत मचा दिया. इस दौरान अपराधियों ने एक कार सहित कई वाहनों का शीशा तोड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए फल्गु नदी की ओर भाग निकले. यह घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद दुकानदारों व स्थानीय लोगों को कुछ समझ में नहीं आया. लेकिन, मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाने की पुलिस व डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया. घटना की जानकारी पाते ही कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस दौरान पुलिस टीम ने बारीकी से छानबीन की तो उनकी नजर एक खोखा पर गयी. पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. जब खोखा मिला तो पुलिस टीम को यकीन हुआ कि यहां पर असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग किया है. इधर, सिटी डीएसपी सरोज कुमार शाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

क्या कहते हैं कोतवाली थानाध्यक्ष

कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि किरानी घाट पेट्रोल पंप के पास राय बिंदेश्वरी घाट की गली में असामाजिक तत्वों के द्वारा हवाई फायरिंग व तोड़-फोड़ किया गया है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. लेकिन, किस कारण से हवाई फायरिंग व तोड़-फोड़ किया गया, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो रहा है. लेकिन, इस घटना से संबंधित हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन