गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन नारकोश' के तहत आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की अफीम के साथ चतरा का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त अफीम और गिरफ्तार युवक के पास सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ इंस्पेक्टर व स्पेशल टीम शामिल | Prabhat Khabar Network

गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने 'ऑपरेशन नारकोश' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 लाख की अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 4.415 किलोग्राम अफीम बरामद की है. यह नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Gaya Ji News: गया जंक्शन पर आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर शाम 'ऑपरेशन नारकोश' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा. पुलिस ने उसके पास से 4.415 किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 लाख 7 हजार 500 रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के कुदा थाना क्षेत्र के बेलगड़ा निवासी राज मोहन के रूप में हुई है.

फुट ओवरब्रिज के पास संदिग्ध स्थिति में धराया तस्कर

आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार, सीआईबी (CIB) गया, सीपीडीएस (CPDS) और जीआरपी की विशेष टीम जंक्शन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के हावड़ा एंड स्थित फुट ओवरब्रिज (FOB) के नीचे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जब उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 4.415 किलो अफीम बरामद हुई.

जीआरपी के हवाले किया गया आरोपी

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर ही कागजी औपचारिकताएं पूरी कर अफीम को जब्त कर लिया गया. इसके बाद गिरफ्तार तस्कर और जब्त मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया के सुपुर्द कर दिया गया. उपनिरीक्षक पवन कुमार की लिखित शिकायत पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

क्या कहते हैं सहायक सुरक्षा आयुक्त: आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे परिसरों के जरिए होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए 'ऑपरेशन नारकोश' के तहत विशेष अभियान लगातार जारी है. इसके लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है जो गया जंक्शन और आसपास के रेल खंडों पर पैनी नजर रख रही हैं.

Also Read: गया जी में सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया विधानसभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने काटा केक


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन