गया जंक्शन पर नए वाटर कूलर का उद्घाटन: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा शीतल पेयजल
उद्घाटन के दौरान डॉ प्रेम कुमार व रेलवे अधिकारी | Prabhat Khabar Network
गया जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नया वाटर कूलर शुरू हो गया है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसका उद्घाटन किया. इस सुविधा से हजारों यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी.
Gaya Ji News: गया जंक्शन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर के समीप स्थापित किए गए नए वाटर कूलर का बुधवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने-जाने वाले रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इस नई सुविधा से रोजाना स्टेशन आने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
टिकट काउंटर के पास लगने से मिलेगी बड़ी राहत
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि गया जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं. टिकट बुकिंग काउंटर के पास वाटर कूलर स्थापित होने से टिकट लेने आने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को आसानी से शीतल जल मिल सकेगा. प्लेटफॉर्म और परिसर में मौजूद लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.
यात्रियों व स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
उद्घाटन के दौरान मौजूद रेलवे अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और रेल यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया. लोगों ने कहा कि गर्मी और उमस भरे मौसम में स्टेशन परिसर में शीतल पेयजल की यह व्यवस्था यात्रियों के लिए बेहद राहतभरी साबित होगी. इस दौरान रेलवे के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
Also Read: गया जी: वजीरगंज से दो नाबालिग बच्चियां लापता, एक का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










