गया जंक्शन का पुराना फुट ओवरब्रिज टूटेगा, बनेगा नया पुल; प्लेटफॉर्म 1 से 8 तक जाना होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन पर पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ने का काम

गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़कर नया और आधुनिक पुल बनाया जाएगा. इस नए एफओबी से यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से सीधे आठ तक पहुंच सकेंगे, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी.

विज्ञापन

Gaya Junction New Foot Over Bridge : पुराने एफओबी को तोड़कर बनेगा नया पुल, प्लेटफॉर्म एक से आठ तक यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा. गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़कर नया फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है, और पुराने पुल को हटाने तथा नये पुल के निर्माण को लेकर रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक लेने का प्रस्ताव भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सितंबर से चार-चार घंटे का मेगा ब्लॉक लेने का प्रस्ताव

प्रस्ताव के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान करीब चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा, तथा संभावना जताई जा रही है कि सितंबर से ब्लॉक लेने का काम शुरू हो सकता है, हालांकि अंतिम निर्णय रेलवे के सक्षम अधिकारियों की स्वीकृति के बाद लिया जायेगा.

रेल परिचालन को सुचारू रखने के लिए चरणबद्ध योजना

इस संबंध में कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फुट ओवरब्रिज को तोड़ने और निर्माण कार्य के दौरान रेल परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक लेने की योजना है और प्रत्येक ब्लॉक करीब चार घंटे का होगा, जिसके दौरान संबंधित प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक के आसपास निर्माण कार्य कराया जायेगा.

प्लेटफॉर्म एक से आठ तक पहुंचना होगा आसान

नया फुट ओवरब्रिज बन जाने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी, क्योंकि एफओबी के माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर आठ तक जा सकेंगे, जिससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने वाले यात्रियों को ट्रैक पार करने या लंबा रास्ता तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और खासकर बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग और सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

आधुनिक सुविधाओं और डिस्प्ले बोर्ड से लैस होगा नया एफओबी

नये फुट ओवरब्रिज को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है, जिसके तहत पुल पर ट्रेनों के रूट और प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी देने के लिए ट्रेन रूट डिस्प्ले चार्ट बोर्ड, साउंड सिस्टम, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था तथा अन्य आधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे ताकि रात के समय यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन