27 जनवरी से गया जंक्शन पर मेगा ब्लॉक, बदलेगा ट्रेनों का संचालन, सिस्टम होंगे अपग्रेड

गया जंक्शन
Gaya News: गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है. 27 जनवरी से प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर विकास के काम शुरू होंगे. इस दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और महाबोधि एक्सप्रेस का प्लेटफार्म भी बदला जाएगा.
Gaya News: गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है. 27 जनवरी से स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो और तीन पर मेगा ब्लॉक लेकर विकास का काम शुरू होगा. इस दौरान इन प्लेटफार्मों से ट्रेनों का परिचालन टेम्पररी रूप से प्रभावित रहेगा.
गया से खुलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म संख्या तीन के बजाय प्लेटफार्म संख्या छह और सात से रवाना होगी. हालांकि इस संबंध में रेलवे के सीनियर अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक अधिसूचना या लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है.
सूत्रों के अनुसार मेगा ब्लॉक को लेकर बातचीत चल रहा है. विकास कामों को समय पर शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को मौखिक रूप से तैयार रहने का संकेत भी दे दिया गया है.
प्लेटफार्मों पर होंगे बड़े बदलाव
प्लेटफार्म संख्या दो और तीन गया स्टेशन के सबसे व्यस्त प्लेटफार्मों में शामिल हैं. इन प्लेटफार्मों से प्रतिदिन कई लंबी दूरी और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन होता है. मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रैक, स्लीपर, सिग्नल सिस्टम और प्लेटफार्म की लंबाई से जुड़े कार्य किए जाने की संभावना है.
इसके अलावा प्लेटफार्म शेड, लाइटिंग सिस्टम और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सुधार भी किए जा सकते हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन कामों के पूरा होने के बाद न केवल ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
महाबोधि एक्सप्रेस का बदला प्लेटफार्म
मेगा ब्लॉक का सीधा असर गया से दिल्ली के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन महाबोधि एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा. अब तक यह ट्रेन प्लेटफाॅर्म संख्या तीन से रवाना होती रही है, लेकिन ब्लॉक के दौरान इसे प्लेटफार्म संख्या छह और सात से खोला जायेगा. इससे यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है.
रेलवे सूत्रों के अनुसार यात्रियों को प्लेटफार्म परिवर्तन की जानकारी समय पर देने के लिए स्टेशन पर अनाउंसमेंट सिस्टम और नोटिस बोर्ड का सहारा लिया जायेगा. इसके बावजूद यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे यात्रा से पहले स्टेशन पर पहुंचकर प्लेटफार्म की स्थिति की जानकारी लें.
इसे भी पढ़ें: कल सिवान को नीतीश कुमार देंगे तोहफा, 201 करोड़ की योजनाओं से बदलेगी जिले की सूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




