गया जी में किसानों को बताया कम लागत में बेहतर पैदावार का तरीका, जैविक खाद और नैनो उर्वरक पर जोर

Updated:
विज्ञापन

किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देते अधिकारी

Gaya Ji Organic Farming Workshop : गया जी के वजीरगंज प्रखंड स्थित केनार पहाड़पुर पंचायत में आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को जैविक खाद, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने कम लागत में बेहतर पैदावार के उपाय भी बताए.

विज्ञापन

Gaya Ji Organic Farming Workshop : वजीरगंज प्रखंड की केनार पहाड़पुर पंचायत स्थित महादेव स्थान के निकट सहकारिता विभाग के बैनर तले एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया. यह गोष्ठी स्थानीय पैक्स अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा उर्फ धीरेन्द्र कुशवाहा की कुशल देखरेख में संपन्न हुई. इस जागरूकता गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से धान, गेहूं, सब्जी और दलहन की स्वच्छ व उन्नत फसल का पैदावार करने के विशेष गुर सिखाना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

रासायनिक खादों का उपयोग कम करने पर जोर

गोष्ठी में मुख्य रूप से उपस्थित सहकारिता विभाग के उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिलीप कुमार ने किसानों को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि बेहतर और सुरक्षित उत्पादन के लिए रासायनिक खादों का उपयोग कम से कम किया जाना चाहिए.

सांकेतिक तस्वीर

रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने पर जोर

उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को जैविक खाद के सहारे खेती करने के फायदे बताए और समय-समय पर आवश्यक दवाओं जैसे नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी लिक्विड (तरल) से बीज एवं पौधों का उपचार करने की विधि को विस्तार पूर्वक समझाया. उन्होंने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए पारंपरिक खादों के बजाय समय-समय पर जैविक खाद को खेत में देने की सही वैज्ञानिक तकनीक की भी जानकारी दी.

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News : अब सस्ते दर पर मिलेंगे कीटनाशक

उन्होंने किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब पैक्स द्वारा खाद के साथ-साथ बेहद सस्ते और रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले कीटनाशक भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसानों की लागत कम हो सके और वे आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बन सकें. इस महत्वपूर्ण कृषि गोष्ठी के अवसर पर राहुल कुमार, चंदन कुमार के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों प्रगतिशील ग्रामीण किसान मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read : गया जी : वजीरगंज के बाराभिठिया में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन