गया जी : वजीरगंज के बाराभिठिया में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

Gaya Ji News : गया जी के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत बाराभिठिया गांव में शनिवार को श्री देवी एवं हनुमान मंदिर के पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : वजीरगंज प्रखंड की तरवां पंचायत अंतर्गत बाराभिठिया गांव में शनिवार को श्री देवी एवं हनुमान मंदिर के पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया. अहले सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर गाजे-बाजे और जयघोष के बीच यज्ञ स्थल से शोभायात्रा के रूप में निकलीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से सराबोर

यह भव्य कलश यात्रा बाराभिठिया गांव से शुरू होकर प्राणपुर, ठठनिया मोड़, आमूचक, बढ़ही बिगहा, भलुआही एवं तरवां-वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से होते हुए ढाढ़र नदी के तट पर पहुंची. वहां विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर लौटे. इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया.

आठ जुलाई तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार, यह धार्मिक महायज्ञ चार जुलाई से आठ जुलाई तक निरंतर चलेगा. इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष वैदिक अनुष्ठान, पूजन, आरती एवं विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

कलश यात्रा में जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोग हुए शामिल

इस पावन अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाप्रेमी क्रांतिवीर शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर प्रसाद यादव, 20 सूत्री सदस्य मोहम्मद आरिफ हुसैन, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, कामेश्वर यादव, दिनेश लाल सिन्हा, अरविंद पंडित, रोहित कुमार, मोहित कुमार, छोटू कुमार, मंटू कुमार और चंदन कुमार सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी : मदद के बहाने बदला ATM कार्ड, फल विक्रेता के खाते से उड़ाए 61 हजार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन