अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ गया जी में धरना, आयोजित की गई सभा

Updated:
विज्ञापन

धरने की तस्वीर

Gaya Ji News : गया जी के गांधी मैदान धरना स्थल पर श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर संघर्ष समिति ने एक दिवसीय धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Gaya Ji News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुई चंदा चोरी के खिलाफ शनिवार को गांधी मैदान धरना स्थल पर चढ़ावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति के बैनर समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया. धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मिठू ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

धरने में नेताओं ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण की जांच की मांग की

सभा के माध्यम से नेताओं ने कहा कि चंदा चोरी में संलिप्त श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. केंद्र की मोदी सरकार इस मामले में अब तक चुप है. इससे साफ है कि चंदा चोरों को सरकार संरक्षण दे रही है. सभा को इनके अलावा राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, गोविंद गोस्वामी सहित समिति से जुड़े कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

Also Read : 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन आज, राजगीर में हॉकी खिलाड़ियों की परीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन