गया जी में ट्रेन में छूटा यात्री का 16 हजार का सामान, आरपीएफ ने खोजकर लौटाया बैग

Published by : Sakshi kumari Updated At : 10 Jun 2026 1:25 PM

विज्ञापन

यात्री के रिश्तेदार को सामान सौंपते पुलिस अधिकारी

Gaya Ji News: बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस में सामने आया. जहां एक यात्री का कीमती सामान से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया. हालांकि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता ने यात्री की चिंता को खुशी में बदल दिया.

विज्ञापन

गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya ji News:
रेल यात्रा के दौरान सामान खोना किसी भी यात्री के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है. ऐसा ही मामला बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस में सामने आया. जहां एक यात्री का कीमती सामान से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया. हालांकि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता ने यात्री की चिंता को खुशी में बदल दिया.

गया स्टेशन पर उतरते समय भूल गए बैग

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त शिकायत में यात्री विशाल पुरी ने जानकारी दी कि वह ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस के एस-3 कोच की बर्थ संख्या 68 पर प्रयागराज से गया तक यात्रा कर रहे थे. गया स्टेशन पर उतरने की जल्दबाजी में उनका हरे रंग का छोटा हैंडबैग ट्रेन में ही छूट गया.

शिकायत मिलते ही हरकत में आई आरपीएफ टीम

जैसे ही रेल मदद पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई, कोडरमा में तैनात आरपीएफ जवान सक्रिय हो गए. ट्रेन के कोडरमा पहुंचते ही संबंधित कोच और बर्थ की जांच की गई. तलाशी के दौरान यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

वीडियो कॉल से कराया गया बैग का सत्यापन

बैग मिलने के बाद आरपीएफ अधिकारियों ने शिकायतकर्ता विशाल पुरी से मोबाइल पर संपर्क किया. इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैग और उसमें रखे सामान का सत्यापन कराया गया, ताकि सही व्यक्ति को सामान सौंपा जा सके. जांच के दौरान बैग में एक रेडमी मोबाइल फोन, चार्जर, एयरफोन और अन्य सामान मिला. बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 16 हजार रुपये आंकी गई. सभी सामान सुरक्षित हालत में पाए गए.

रिश्तेदार को सौंपा गया बैग

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्री के रिश्तेदार संदीप कुमार जैन को विधिवत बैग सौंप दिया गया. सामान वापस मिलने के बाद यात्री और उनके परिवार ने राहत की सांस ली. सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री विशाल पुरी ने आरपीएफ का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि खोया हुआ बैग इतनी जल्दी मिल जाएगा. आरपीएफ की तत्परता और जिम्मेदारी की यात्रियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है.

ऑपरेशन अमानत से लौट रही यात्रियों की मुस्कान

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन अमानत” लगातार यात्रियों के खोए हुए सामान को खोजकर लौटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इस अभियान के तहत अब तक कई यात्रियों को उनका कीमती सामान वापस मिल चुका है, जिससे रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

Also Read: बेलागंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन