गया जी नगर प्रखंड में 2 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन
गया जी नगर प्रखंड में 2 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

Gaya Ji News : गया जी नगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे. इसमें सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी नगर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य जल्द शुरू किए जायेंगे. इसको लेकर आयोजित विशेष बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही जिन गांवों में विकास कार्य कराये जाने हैं, उनकी सूची भी तैयार कर ली गयी है.

सड़क, नाली और रोशनी व्यवस्था से गांवों में सुधार की तैयारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राथमिकता के आधार पर गांवों में नाली, गली और सड़क निर्माण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जायेगा. इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जलजमाव की समस्या में कमी आएगी और रात के समय गांवों में रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी.

प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने दिए निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने बताया कि विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. संबंधित प्रतिनिधियों को भी समय पर कार्य प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी भी की जायेगी.ताकि,किसी प्रकार की लापरवाही न हो. बैठक में यह भी तय किया गया कि विकास कार्यों का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचे और जिन गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएं.

स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के फैसले का किया स्वागत

ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया गया है. स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से गांवों में सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही थी. अब विकास कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी और गांवों की तस्वीर भी बदलेगी. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सकें.

Also Read : पवित्र मास सावन में डाक विभाग की पहल, गया-जहानाबाद के शिव मंदिरों में मिलेगा शुद्ध गंगाजल

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन