मोहनपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 आरोपियों पर एफआईआर, 10 लाख रुपये का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya Ji News : गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. संयुक्त निरीक्षण में अवैध खनन की पुष्टि होने के बाद आरोपियों पर कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही सभी आरोपियों पर कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. यह कार्रवाई मोहनपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने के बाद की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपर समाहर्ता के निर्देश पर छापेमारी, कई घाटों पर मिला अवैध खनन

जानकारी के अनुसार, गया के अपर समाहर्ता के निर्देश पर मोहनपुर अंचलाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी ने दरियापुर, अमथपुर तथा केहेर बिगहा बालू घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध बालू खनन की पुष्टि हुई. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय चौकीदारों की सहायता से अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान की गई.

प्रशासन का बड़ा संदेश, अवैध बालू खनन और तस्करी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

इसके आधार पर 20 लोगों के विरुद्ध मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. प्रशासन ने सभी आरोपियों पर कुल 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नालंदा में अगले 2-3 घंटे भारी मौसम का खतरा, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन