नालंदा में अगले 2-3 घंटे भारी मौसम का खतरा, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif Weather News : नालंदा जिले के बिहारशरीफ, सिलाव, नूरसराय समेत कई इलाकों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bihar Sharif Weather News : नालंदा जिले के बिहारशरीफ, सिलाव, नूरसराय समेत कई क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अल्पकालिक चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की आशंका

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों तथा जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है. तेज बारिश और आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है. कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी आशंका जताई गई है.

किसानों और वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी

किसानों को सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम करने से बचें और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें. वहीं वाहन चालकों से भी खराब दृश्यता और तेज हवा को देखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है.

वज्रपात के दौरान घर में रहें सुरक्षित, अनावश्यक बाहर न निकलें

जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. बिजली चमकने के दौरान घर के भीतर सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलें. इससे वज्रपात जैसी घटनाओं से बचाव किया जा सकता है.

Also Read : शेखपुरा में B.Tech छात्र हंसराज उर्फ राजा शनिवार से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन