भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में जुटे कार्यकर्ता, संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कुसड़ी सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा का प्रशिक्षण शिविर

Gaya Ji News : गया जी के डुमरिया में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Gaya Ji News : भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत डुमरिया पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. यह कार्यक्रम प्रखंड के कुसड़ी स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें वैचारिक रूप से सशक्त बनाना था. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता एवं कुशल संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बीरबल राय ने किया. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन में प्रशिक्षण के महत्व और आने वाले समय में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी.

अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर डाला प्रकाश

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य वक्ता भाजपा गया जिला पश्चिमी के महामंत्री संजीव कुमार पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से अधिक मजबूत बनते हैं.

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

मजबूत कार्यकर्ता ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बीच पार्टी की नीतियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं. उन्होंने आगामी राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया.

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विजय सिंह, अनिल राय, पशुपति दास, राजेंद्र पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाठक और गुप्तेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Also Read : अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ गया जी में धरना, आयोजित की गई सभा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन