गयाजी में 15 जून को 1000 युवाओं को नौकरी का मौका, जानें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji Job Fair 2026: गयाजी के केंदुई स्थित रोजगार कार्यालय में 15 जून 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित होगा, जहां जोगीरा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड 1000 पदों पर भर्ती करेगी. 18 से 60 वर्ष के अभ्यर्थी निशुल्क भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

गयाजी से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट :
Gaya Ji Job Fair:
अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई, गया जी में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में जोगीरा डॉट कॉम (जोमिरा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा विभिन्न पदों पर कुल 1000 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि व समय पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई गया में पहुंचकर रोजगार शिविर में भाग लें और रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है तथा किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा. रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा.

विज्ञापन

लेबर, हेल्पर, ड्राइवर और टेलीकॉलिंग सहित इन पदों पर की जाएगी भर्ती

इस एक दिवसीय रोजगार शिविर के माध्यम से कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर मानव बल का चयन किया जाना है. कंपनी द्वारा लेबर, हेल्पर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, ड्राइवर, टेलर, टेलीकॉलिंग, मर्चेंट्स एवं थ्रेड कटर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार इस शिविर में शामिल होकर नियोजन का लाभ उठा सकते हैं.

साक्षर और अन्य योग्यताधारी युवाओं को मौका

रोजगार शिविर की शर्तों के अनुसार, इन पदों के लिए साक्षर एवं अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है. इस आयु वर्ग के योग्य आवेदक अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर पहुंच सकते हैं.

देश के विभिन्न राज्यों में होगा कार्यस्थल

रोजगार के चयन के बाद अभ्यर्थियों को मिलने वाले मानदेय की भी जानकारी दी गई है. शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम मजदूरी मानकों के अनुसार सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही चयनित होने वाले कर्मियों का कार्यस्थल देश के विभिन्न राज्यों में होगा.

Also Read: MLC बनाने का झांसा देकर गयाजी की शिक्षिका का यौन शोषण, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर ₹14.81 लाख भी ठगे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन