MLC बनाने का झांसा देकर गयाजी की शिक्षिका का यौन शोषण, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर ₹14.81 लाख भी ठगे
Published by : Suryakant Kumar Updated At : 08 Jun 2026 6:23 PM
कोतवाली थाना गया
GayaJi News: गयाजी की रहने वाली एक शिक्षिका को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनाने का झांसा देकर एक शिक्षक सहित तीन लोगों द्वारा बनारस और गयाजी शहर के होटलों में यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर और उसे वायरल करने की धमकी देकर 14 लाख 81 हजार रुपये की ठगी की है.
गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
GayaJi News : जिले के चाकंद इलाके की रहने वाली एक शिक्षिका ने उसके साथी शिक्षक ने ही MLC बनवाने का झांसा देकर न सिर्फ उसका यौन शोषण किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल कर 14.81 लाख रुपये की ठगी भी कर ली. इस मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें बक्सर जिले के रहने वाले शिक्षक प्रकाश के साथ ही उसके 2 अन्य साथियों गंगाराम और कृष्णा को भी नामजद किया गया है.
वाराणसी बुलाकर होटल में किया यौन शोषण
पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके एक परिचित शिक्षक प्रकाश ने पहले उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा. फिर प्रकाश के द्वारा बताया गया कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है. अगर वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती है तो उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवा देंगे. इसी क्रम में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों की मीटिंग को लेकर फरवरी 2024 में उसे वाराणसी बुलाया गया. वहां संघ की आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर 1.50 लाख रुपये मांगे गए. प्रकाश के विश्वास में आकर वह 1.50 लाख रुपये नकदी लेकर वाराणसी गई. वहां प्रकाश ने उसे होटल में ठहराया और खाना खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया. इससे उसे चक्कर आने लगा. बाद में उसने यौन शोषण किया और उसके सहयोगी कृष्णा और गंगाराम की मदद से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया.
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल
होश आने के बाद उसने अपनी स्थिति देखी तो उसका विरोध किया. तब उन लोगों ने उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद प्रकाश उसे ब्लैकमेल करता रहा और गयाजी शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था. उससे अब तक करीब 14 लाख 81 हजार रुपये ठग लिया. उक्त लोगों की हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है और भारी कर्ज में डूब चुकी है.
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
इधर, कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के बयान पर कोतवाली एसएचओ धनंजय कुमार सिंह ने बक्सर जिले के रहने वाले गंगाराम, प्रकाश और कृष्णा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, इस केस का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को बनाया गया है.
Also Read: गयाजी में ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांचने निकले सिटी एसपी, CCTV और गश्ती बढ़ाने के निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










