गया जी में डॉक्टर के क्लिनिक से 5 लाख रुपये का सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

डोभी थाना. | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी के डोभी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक आयुर्वेद चिकित्सक के क्लिनिक से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण चोरी हो गए. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के डोभी थाना क्षेत्र स्थित करमौनी में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार के क्लिनिक से गुरुवार की रात करीब पांच लाख रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण चोरी हो गए. शुक्रवार को डॉ. अनिल ने डोभी थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. चोरी गए सामानों में बैटरी, इनवर्टर और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत में तीन संदेहियों के नाम, सीसीटीवी फुटेज की जांच

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत में शक के आधार पर तीन व्यक्तियों के नाम दिए गए हैं. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है. पुलिस ने आसपास के दुकानदारों व स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read : गया जी एयरपोर्ट के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, सूद के लेनदेन के विवाद में आरोपी गिरफ्तार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन