Gaya News : ओवरब्रिज के पास मरम्मत के लिए खड़ी बस में अचानक लगी आग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Dec 2024 8:13 PM

विज्ञापन

Gaya News : अनुमंडलीय अस्पताल के निकट ओवरब्रिज के पास लगभग एक सप्ताह से मरम्मत के लिए खड़ी सिमरन शाही यात्री बस में रविवार की संध्या अचानक आग लग जाने से बस धूं-धूकर जलने लगी.

विज्ञापन

शेरघाटी. अनुमंडलीय अस्पताल के निकट ओवरब्रिज के पास लगभग एक सप्ताह से मरम्मत के लिए खड़ी सिमरन शाही यात्री बस में रविवार की संध्या अचानक आग लग जाने से बस धूं-धूकर जलने लगी. पास में पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बस में आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों में चर्चा के अनुसार पंक्चर बनाने वाले मिस्त्री ने गाड़ी से धुंआ निकलते देख लोगों को बताया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग तेज हो गयी. आग की लपट देख स्थानीय लोग में पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने का भय सताने लगा. लेकिन, समय रहते आग पर काबू पाने के बाद राहत की सांस ली. पुलिस आगलगी की इस घटना को लेकर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन