मारपीट में चार लोग हुए गिरफ्तार, गये जेल
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 19 Jul 2025 7:09 PM
जमीन विवाद में डोभी थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
डोभी. जमीन विवाद में डोभी थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को खेत जोतने के लिए खेत में ट्रैक्टर ले जा रहा था. इसी बात को लेकर राजेश यादव व सिताराम यादव बीच में मारपीट हो गयी. इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया. इसके आलोक में मौके से चार लोग को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में उपस्थित कराते हुए जेल भेज दिया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान उपेंद्र यादव, सीताराम यादव, राजेश यादव व अशोक यादव के रूप में किया गया है. इन लोगों के बीच जमीन विवाद कई वर्षों से चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










