फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रहा ड्रा
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 03 Sep 2025 4:45 PM
स्वामी विवेकानंद युवा क्लब का फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
स्वामी विवेकानंद युवा क्लब का फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ प्रखंड की बेलौटी पंचायत के उसेवा में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के तत्वावधान में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुआ के राजद विधायक विनय कुमार यादव ने फीता काटकर व टॉस उड़ा कर किया. इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया. क्लब के अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2020 से आयोजित हो रही है. पूर्व अध्यक्ष किसलय शर्मा के निधन के बाद उनकी स्मृति में इसे शहीद किसलय शर्मा फुटबॉल टूर्नामेंट नाम दिया गया है. उद्घाटन मैच मटुआ बनाम रुकूनपुर टीम के बीच खेला गया. इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया. दोनों तरफ से बेहतर प्रदर्शन के बीच मैच ड्रा रहा. विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, परिश्रम और आपसी भाइचारे की सीख देता है. हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ खेलना चाहिए. टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आये. ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह का आयोजन गांवों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देता है और युवाओं को नशे व गलत राह से दूर कर खेल की ओर प्रेरित करता है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. इंट्री फीस 2100 रुपये रखी गयी है. फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ₹21,000 नकदी व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹11,000 नकदी व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. यह प्रतियोगिता लगभग एक माह तक चलेगी. मौके पर जिला पार्षद सुरेंद्र मांझी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, बेलौटी पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, विनय यादव एवं पंचायत समिति सदस्य गिरिजा शर्मा, जन सुराज के नेता रामाधार सिंह, अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार, राहुल सिंह व सुशील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










