विज्ञापन........केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग व दानापुर की फुटबॉल टीम विजयी

Updated at : 02 May 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञापन........केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग व दानापुर की फुटबॉल टीम विजयी

पहाड़पुर ओटीए परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक टू में केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के अंतर्गत 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया.

विज्ञापन

गया. पहाड़पुर ओटीए परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक टू में केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के अंतर्गत 54वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया. 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में पटना संभाग के विभिन्न विद्यालयों के 17 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता (बालक) अंडर 14 व अंडर 17 वर्ग में खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन राजवर्धन स्टेडियम, ओटीए, गया में कर्नल चिपलुकर अमिया आर ने किया. प्रथम मैच अंडर 17 का केवि दानापुर व केंद्रीय विद्यालय जमालपुर के साथ हुआ. इसमें 4-1 से केवि दानापुर की जीत हुई. वहीं 30 अप्रैल को हुई अंडर-14 का फाइनल केवि दानापुर व केंवि कंकडबाग के बीच खेला गया. जिसमें केवि कंकड़बाग प्रथम पाली विजयी रहा. वहीं अंडर 17 का फाइनल केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 गया व केंद्रीय विद्यालय दानापुर प्रथम पाली के बीच खेला गया. जिसमें केंद्रीय विद्यालय दानापुर पेनाल्टी में 4-3 से विजय प्राप्त की. प्रतियोगिता का समापन लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी के द्वारा विजय टीमों को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रॉफी प्रदान किया गया. फुटबॉल टीम के विजेता एवं उपविजेता टीम और सभी प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए कर्नल जोशी ने सभी को खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया. विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए आगामी प्रतियोगिता में इससे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा. खेल शिक्षक डीबी पंकज ने सभी को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन