ePaper

कठवारा गांव के निकट पुल निर्माण कंपनी पर फायरिंग, छोड़ा पर्चा

Updated at : 18 Aug 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
कठवारा गांव के निकट पुल निर्माण कंपनी पर फायरिंग, छोड़ा पर्चा

गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव के निकट धावा नदी पर गोकुल कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. वहां शनिवार के रात हथियारबंद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से जमकर फायरिंग की.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव के निकट धावा नदी पर गोकुल कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. वहां शनिवार के रात हथियारबंद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से जमकर फायरिंग की. इससे एक बार फिर कठवारा गांव के लोग काफी दहशत में आ गये हैं. इस घटना के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने लाठी-डंडे से मजदूरों को पिटाई भी की. इससे मजदूर काफी भयभीत हैं. वहीं लेवी की राशि पूरी नहीं होने तक पुल निर्माण कार्य बंद रखने का फरमान जारी किया है. मजदूरों ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने एक पर्चा छोड़कर फायरिंग का जिम्मा दानिश इकबाल के द्वारा लिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता पूर्वक छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलु पर वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है. पुलिस को घटनास्थल से पर्चा भी बरामद किया है. साथ ही दानिश इकबाल के बारे में जानकारी प्राप्त करने में जुटी है. हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ है.इधर, चर्चा है कि दानिश इकबाल शूटर भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन