CM सम्राट से मिले गुरुआ विधायक, बैजूधाम-दरियापुर सड़क चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिले गुरुआ विधायक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया. बैजूधाम-दरियापुर सड़क के चौड़ीकरण को मंजूरी मिलने से आवागमन सुगम होगा.

विज्ञापन

गया जी : गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर गुरुआ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने गुरुआ से बैजूधाम होते हुए दरियापुर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण, दलित-महादलित टोलों में नाली-गली निर्माण समेत क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी.

विज्ञापन

गुरुआ-बैजूधाम-दरियापुर सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरुआ-बैजूधाम-दरियापुर सड़क के चौड़ीकरण की मांग को गंभीरता से लेते हुए इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

सड़क चौड़ी होने से आवागमन में मिलेगी सुविधा

विधायक ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा बैजूधाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा.

दलित-महादलित टोलों में नाली-गली निर्माण की मांग

विधायक ने मुख्यमंत्री से दलित एवं महादलित टोलों में नाली और गली निर्माण कराने की दिशा में भी पहल करने का आग्रह किया. इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार कराने का निर्देश देने की बात कही.

अन्य समस्याओं के समाधान का भी मिला आश्वासन

विधायक ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया.

बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है. सड़क, नाली-गली समेत बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार के स्तर पर लगातार पहल की जा रही है.

ALSO READ : गया जी : मगध मेडिकल की बदहाली पर भड़के डीएम, छह हॉस्पिटल मैनेजरों का वेतन बंद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन