राणा नगर में गोलीबारी, युवक जख्मी

राणा नगर में गोलीबारी, युवक जख्मी
मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राणा नगर मुहल्ले में सोमवार की देर रात आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई. इसमें एक 45 वर्षीय युवक जख्मी हो गया, जिसका उपचार अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, जख्मी व्यक्ति की पहचान गौरक्षिणी मुहल्ला का रहने वाला 45 वर्षीय श्रवण यादव के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार, जख्मी अपना चारपहिया वाहन खड़ी करने गया था, लेकिन वाहन खड़ी करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गयी. इधर, घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद एसआइ शशि भूषण समेत काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गयी है. पुलिस ने बताया कि जख्मी का उपचार अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. फिलहाल, तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी है है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










