ePaper

सरैया में पंचायती के दौरान गोलीबारी

Updated at : 29 Jul 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
सरैया में पंचायती के दौरान गोलीबारी

दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हो रही थी पंचयती

विज्ञापन

दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हो रही थी पंचयती मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में रविवार की देर शाम दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर पंचायती चल रही थी. इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व बाइक पर सवार होकर आये और गोलीबारी कर फरार हो गये. इस दौरान पंचायत में भगदड़ मच गयी. कुछ स्थानीय लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, तो सभी बदमाश भाग गये. लेकिन, एक लावारिश स्थिति में बाइक को जब्त कर लिया है. इधर, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था. कुछ लोग इसे पंचायती के आधार पर सुलह करने का प्रयास किये. इस विवाद में सरैया के रहने वाले राम प्रवेश यादव ने लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. फिलहाल, पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल, तनाव को देख पुलिस गश्ती तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन