सेल्स टैक्स : बिना कागजात सामान लदे 29 वाहनों से वसूला गया 8.37 लाख रुपये जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Apr 2024 6:40 PM
मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग द्वारा गठित नौ विशेष छापेमारी दलों द्वारा पकड़े गये 39 वाहनों में से शनिवार तक 29 वाहनों से 8.37 लाख रुपया जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया है. यह जानकारी मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने दी.
गया. मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग द्वारा गठित नौ विशेष छापेमारी दलों द्वारा पकड़े गये 39 वाहनों में से शनिवार तक 29 वाहनों से 8.37 लाख रुपया जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया है. यह जानकारी मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कर चोरी के विरुद्ध राज्य स्तर पर पूरे बिहार में दो अप्रैल से विशेष अभियान चलाया गया था. इस अभियान में मगध प्रमंडल के अधीन गया जिले से 23, औरंगाबाद से चार, सासाराम से पांच, भभुआ से दो, नवादा से दो व जहानाबाद से तीन सहित सामान लदे कुल 39 वाहन पकड़े गये थे. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जब्त वाहनों पर लदे सामान में इ-वे बिल, इन्वॉइस व अन्य कागजात में कमी पायी गयी. इसके आधार पर सामान सहित इन सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि इनमें से 29 वाहनों पर लदे सामान के वैल्यू के आधार पर 8.37 लाख रुपया जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया. शेष वाहनों के संचालकों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्रवाई चल रही है. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यह कार्रवाई पूरे मगध प्रमंडल में आगे भी नियमित रूप से चलायी जायेगी. जब्त वाहनों पर लोहा, गारमेंट्स, हार्डवेयर, ड्राई फ्रूट्स, प्लाइवुड, सीमेंट, किराना, मिर्च, इलेक्ट्रिकल गुड्स, लकड़ी, पाइप, फर्नीचर सहित अलग-अलग सामान बिना कागजात के लदे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










