ePaper

कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Updated at : 18 Mar 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट हो गयी. मामला अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर गांव का है.

विज्ञापन

टिकारी. कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट हो गयी. मामला अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर गांव का है. इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उक्त जानकारी अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि विगत 12 मार्च को रूपसपुर ग्राम में कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से लिखित शिकायत की गयी थी. शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मंगलवार को पुलिस ने एक पक्ष के एक पुरुष व एक महिला व दूसरे पक्ष की एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. आरोपितों को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन