गुरारू-गयाजी मार्ग पर बिखरे बालू से दुर्घटना की आशंका
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 21 May 2025 4:53 PM
गुरारू-गयाजी मार्ग से अगर आप बाइक से जा रहे हैं, तो जरा संभल कर, क्योंकि यहां की सड़कों पर बिखरा बालू खतरे से खाली नहीं है.
गुरारू. गुरारू-गयाजी मार्ग से अगर आप बाइक से जा रहे हैं, तो जरा संभल कर, क्योंकि यहां की सड़कों पर बिखरा बालू खतरे से खाली नहीं है. आपकी थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है. दरअसल इस मार्ग पर अवैध बालू के धंधेबाजों का साम्राज्य है. इन इलाकों से बालू की ढुलाई बदस्तूर जारी है. सड़क पर बालू का ढेर बिखरा है. धंधेबाजों की कारगुजारी के कारण सड़क पर बिखरा बालू का ढेर दोपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहा है. अगर बाइक सवार द्वारा इस मार्ग से गुजरने के दौरान थोड़ी सी भी चूक हुई तो सड़क हादसे का शिकार भी हो सकते हैं. पुलिस पूरे मामले में अनभिज्ञ बनी हुई है. सड़कों पर बिना ढके बालू की ढुलाई पर कोर्ट ने भी रोक लगा रखी है, लेकिन सड़कों पर बिना ढके बालू की ढुलाई नहीं रुक रही है. सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने खनन विभाग के अधिकारियों से करवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बालू माफिया पर करवाई नहीं होने के कारण इनलोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










