गया : प्रशिक्षण में किसानों को दिया गया कम लागत में अधिक मुनाफे का मंत्र
किसान गोष्ठी में मौजूद अधिकारी व विशेषज्ञ.
गुरुआ में किसानों को वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण गोष्ठी हुई। कम लागत में बेहतर उत्पादन के उपाय और कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई।
Farming Techniques : गुरुआ प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों को खेती की नयी तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र आमस के वैज्ञानिक सुनील कुमार, गुरुआ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित भारती, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी कुमारी सिमरन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह, गिरजा शर्मा ने संयुक्त रुप से किया.
वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर दिया गया जोर
गोष्ठी में किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों में होने वाले कीट एवं व्याधियों की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया.कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर फसल की निगरानी और वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से न सिर्फ फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है, बल्कि खेती की लागत में भी कमी लाई जा सकती है. कार्यक्रम के दौरान किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन और आवश्यक कृषि संसाधनों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने किसानों को खेती को पारंपरिक तरीके से करने के बजाय वैज्ञानिक तरीके अपनाने पर जोर दिया.

किसानों की समस्याओं का किया गया निदान
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी इंद्रजीत प्रसाद ने किसानों से बातचीत करते हुए कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. उन्होंने खाद की उपलब्धता और आपूर्ति से जुड़े किसानों के सवालों का भी जवाब दिया तथा विभाग की ओर से आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की. किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य गिरिजा शर्मा सहित किसान सलाहकार, किसान समन्वयक और बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए.
गया जी में 4 अपराधियों ने रास्ता रोककर लूटा था चांदी की पायल वाला बैग, 2 गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए