ePaper

कृषि प्रबंधन पद्धतियों से धान परती क्षेत्र को हरा भरा बना सकते हैं

Updated at : 18 Mar 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि प्रबंधन पद्धतियों से धान परती क्षेत्र को हरा भरा बना सकते हैं

उन्नत खेती के तौर तरीकों से अवगत होने, कम लागत में अच्छी फसल के उत्पादन को जानने के उद्देश्य को लेकर टिकारी प्रखंड क्षेत्र की सिमुआरा पंचायत के किसान तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

विज्ञापन

टिकारी. उन्नत खेती के तौर तरीकों से अवगत होने, कम लागत में अच्छी फसल के उत्पादन को जानने के उद्देश्य को लेकर टिकारी प्रखंड क्षेत्र की सिमुआरा पंचायत के किसान तीन दिवसीय दौरे पर हैं. मंगलवार को किसानों को केंद्रीय वर्षाश्रित उपरा भूमि, चावल अनुसंधान केंद्र हजारीबाग का भ्रमण कराया गया. किसानों को परिभ्रमण के दौरान बताया गया कि संरक्षण कृषि प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से धान परती क्षेत्र को हरा भरा बनाया जा सकता है. इसके बाद प्रशिक्षण में शामिल किसानों को क्षेत्र का भी भ्रमण कराया गया. इस बात की जानकारी गुलरिया चक गांव के रहने वाले किसान श्री से सम्मानित किसान आशीष कुमार सिंह ने दी. इस अवसर किसान शांति देवी, फूलचंद देवी, जितेंद्र पासवान, लल्लू पासवान, अजित रोशन, श्रीचंद पासवान सहित भारतीय कृषि अनुदान परिषद पटना के कई पदाधिकारी शामिल थे. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसान अपने खेतों में प्रयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन