हल जोत रहे किसान की ठनके से हुई मौत

खेत में हल जोत रहे किसान सत्येंद्र चौधरी की मौत ठनका गिरने से हो गयी.
बाराचट्टी. खेत में हल जोत रहे किसान सत्येंद्र चौधरी की मौत ठनका गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के भातुचक गांव में हल जोत रहे 32 वर्षीय किसान सत्येंद्र चौधरी अचानक आयी वर्षा के बाद ठनका की चपेट में आ गये. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत से सत्येंद्र के शव को निकालकर घर लाये और मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता राजदेव यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रखंड प्रशासन से आवश्यक राहत दिलायी जायेगी. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










