गया जी के कोंच में बालू उठाव के विवाद में परिवार पर हमला, 6 लोग घायल; एक गया रेफर

Updated:
विज्ञापन

क्राइम सीन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के कोंच प्रखंड में नदी से बालू उठाव को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है. इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर गया रेफर किया गया है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

गया जी के कोंच प्रखंड के कुरमावां पंचायत में नदी से बालू उठाव के विवाद को लेकर एक परिवार पर कथित रूप से हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में उपेंद्र बिंद, प्रविंद बिंद, नन्हकू बिंद, मनीष कुमार, रितेश कुमार और दोलन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. गंभीर स्थिति को देखते हुए रितेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है.

घटना के संबंध में शैलेश बिंद ने बताया कि मनोहरपुर घाट से कथित रूप से अवैध बालू उठाव करने वाले एक गुट के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर पूरे परिवार को घेर लिया और मारपीट की. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद किसी तरह सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

ग्रामीणों में आक्रोश और पुलिस जांच

मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है तथा हमले में शामिल लोगों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन