पर्यटकों की सुविधाओं के लिए किये जा रहे हैं व्यापक काम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 7:42 PM
सूबे के पर्यटन सह उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार पर्यटकीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए व्यापक रूप से काम किये जा रहे हैं.
बोधगया. सूबे के पर्यटन सह उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार पर्यटकीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए व्यापक रूप से काम किये जा रहे हैं. वृहद पैमाने पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है व इसके लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से भी बात हुई है. उन्होंने भी हमें आश्वस्त किया है कि कार्ययोजना तैयार कर सौंपी जाये. मंत्री ने कहा कि नेशनल हाइवे व मुख्य सड़कों के किनारे स्थित पेट्रोल पंपों पर भी शौचालय आदि बनाने की योजना है, ताकि पर्यटकों को यात्रा के दौरान असुविधा नहीं होने पाये. पर्यटन गाइडों को लेकर भी काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बोधगया जैसे पर्यटन स्थलों पर परिवहन, आवासन सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम हो रहा है. एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पूर्व में ली गयी योजनाओं की आवश्यकता व अहमियत को देखते हुए उन योजनाओं पर काम किया जायेगा. उन्होंने बोधगया-गया कॉरिडोर के सवाल पर कहा कि कई बड़ी योजनाओं को तैयार किया जा रहा है व आगे उन पर काम होता हुआ भी दिखेगा. मंत्री श्री मिश्रा बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नियुक्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










