उर्वरक की मात्रा का समय पर उठाव सुनिश्चित करें

Updated:
विज्ञापन
उर्वरक की मात्रा का समय पर उठाव सुनिश्चित करें

प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अविता कुमारी ने की, जिसमें बीडीओ डॉ उदय कुमार, बीसीओ कुणाल कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और खुदरा उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे. बैठक के दौरान बीएओ मनोहर लाल ने खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया कि खरीफ फसल 2025 के लिए प्रखंड को आवंटित उर्वरक की मात्रा का समय पर उठाव सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्थिति में प्रखंड में उर्वरक की कमी न हो. साथ ही किसानों को सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक विरमणी पाठक, दिलीप कुमार, पवन कुमार, किसान सलाहकार रामप्रवेश रजक, श्रीकांत कुमार, सत्तार अहमद, विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन