गया जी डीएम ने मुखियाओं से मांगी पंचायतों की प्रमुख समस्याओं की रिपोर्ट, जनकल्याणकारी योजनाओं की होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन
फोटो-गया कंचन 6-मुखियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद करते डीएम | Prabhat Khabar Network

वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद करते डीएम | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले के सभी मुखिया के साथ पंचायत विकास संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. डीएम शशांक शुभंकर ने मंगलवार को सभी बीडीओ के साथ संवाद करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

गया जी जिले के सभी मुखिया के साथ पंचायत विकास संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, डीएम शशांक शुभंकर ने मंगलवार को सभी बीडीओ के साथ संवाद किया. इसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए.

जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट सूचीबद्ध करने का निर्देश

डीएम द्वारा जिले के सभी मुखिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर एक-एक जनकल्याणकारी योजना का चयन कर समेकित रिपोर्ट सूचीबद्ध करते हुए उपलब्ध कराने के लिए निदेश दिया गया, ताकि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उक्त चयनित योजना का अनुश्रवण किया जा सके. साथ ही यह भी निदेशित किया गया है कि पंचायत में जो भी प्रमुख समस्याएं हैं, उसे सूचीबद्ध करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे.

तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश

बीडीओ द्वारा सभी योजनाओं/ प्रस्ताव को समेकित कर तीन दिनों के अंदर जिला पंचायत राज कार्यालय, गया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. सभी पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे.


विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन