रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा.

विज्ञापन

कोंच. गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका जितेंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला जीविका स्किल्स के बैनर तले आयोजित किया गया है. यह मेला बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है. इस मेले में विभिन्न कंपनियों और सरकारी विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे. मेले में युवाओं को अपने शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर मिलेंगे. मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा. मालूम हो कि उक्त कार्यक्रम को लेकर माइकिंग के साथ-साथ, जगह-जगह पर बैठक का दौर भी जारी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन