ePaper

वजीरगंज में बंद घर से आठ लाख की हुई चोरी

Updated at : 12 Aug 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
वजीरगंज में बंद घर से आठ लाख की हुई चोरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय पुनावां के निकट एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और ढाई लाख नकद सहित आठ लाख से ऊपर की चोरी कर ली.

विज्ञापन

वजीरगंज.थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय पुनावां के निकट एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और ढाई लाख नकद सहित आठ लाख से ऊपर की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी नौलेश मिस्त्री ने बताया कि वे धान रोपनी के लेकर शनिवार को अपने पैतृक गांव कोल्हना गये हुए थे और जब सोमवार की सुबह पुनावां वजीरगंज स्थित घर आये तो मुख्य दरवाजा खुला देखकर चोरी होने की बात पता चली. उसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमराें व बक्साें का ताला टूटा हुआ था. ढाई लाख रुपये नकदी समेत करीब एक लाख से अधिक की सोने-चांदी के जेवर कपड़ा चोरी हो गया, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये होगी. वहीं उसी मकान में एक किरायेदार सेल्वे निवासी नवीन सिंह भी रहते थे. वे भी विगत आठ दिनों से अपने गांव सेलवे धान रोपाई कार्य को लेकर गये थे. उनके कमरे को भी चोरों ने खंगाल दिया है. करीब चार लाख के जेवर चोरों द्वारा चुरा लिये गये हैं. नवीन सिंह ने बताया कि पत्नी का लगभग चार लाख रुपये का जेवर चोरी हो गया. चोर इतने शातिर थे कि नकली जेवर को छोड़ दिया. असली सोने-चांदी के जेवर लेकर चले गये. इस संबंध में स्थानीय थाना को आवेदन के माध्यम से लिखित रूप से सूचना दी गयी है. पुलिस ने घर आकर चोरी की घटना का जायजा लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन