बेलागंज में अवैध नर्सिंग होम में बिना डिग्री के डॉक्टर कर रहे ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
बेलागंज में अवैध नर्सिंग होम में बिना डिग्री के डॉक्टर कर रहे ऑपरेशन

बेलागंज प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में सदस्यों ने कई मुद्दों पर चर्चा की और समस्याओं को उठाया

विज्ञापन

फोटो-गया बेलागंज 27-20 सूत्री की बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि व अधिकारी

बेलागंज.

बेलागंज प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक में सदस्यों ने कई मुद्दों पर चर्चा की और समस्याओं को उठाया. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने की. इस दौरान उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पिछली बैठक में उठाये गये मुद्दों के निबटारे की जानकारी मांगी, जिस पर सचिव सह बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण गत बैठक के निबटारे में कमी आयी है. सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बेलागंज में संचालित अवैध नर्सिंग होम पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बिना डिग्री के डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं, जो गरीब लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है. सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि यह मुद्दा पहले भी उठाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. सदस्य राहुल परमार ने खाद्यान्न योजना में लाभुकों को कम अनाज मिलने की शिकायत की. बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने आश्वस्त किया कि अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जायेगा. बैठक में धनंजय शर्मा, धर्मपाल सिंह, जय प्रकाश कुमार आदि सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन