हम के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक, विस चुनाव को लेकर चर्चा

Published by : JITENDRA MISHRA Updated At : 20 Apr 2025 7:13 PM

विज्ञापन

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय गया स्थित गोदावरी में जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी की अध्यक्षता में रविवार को हुई.

विज्ञापन

गया .

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय गया स्थित गोदावरी में जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया. 23 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह गया जिला के संगठन प्रभारी श्याम सुंदर शरण की उपस्थिति में पूरे जिले के सभी प्रकोष्ठों के जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष प्रखंड, कार्यकारिणी के सदस्य जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं सभी प्रखंड के पंचायत के अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को नया स्वरूप, गति देने एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश देंगे. 23 अप्रैल को आयोजित जिलास्तरीय बैठक में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे. बैठक में पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा के जिला अध्यक्ष आयुष पासवान ,दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीना मांझी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव, जिला प्रवक्ता दीवाकर सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन