गया में तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, मरीजों की संख्या 160 के पार, पिंडदानियों के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Sep 2024 10:48 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Dengue In Gaya: बिहार के गया में इन दिनों पितृ पक्ष मेला चल रहा है. देश विदेश से पिंडदानी अपने पितरों का पिंडदान करने आए हुए हैं. इस बीच जिले में डेंगू के मरीज भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू का प्रकोप ज्यादा है.

विज्ञापन

Dengue In Gaya: बिहार के गया में इन दिनों पितृ पक्ष मेला चल रहा है. देश विदेश से पिंडदानी अपने पितरों का पिंडदान करने आए हुए हैं. इस बीच जिले में डेंगू के मरीज भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू का प्रकोप ज्यादा है. जो पिंडदानियों के लिए चिंता का विषय है. वर्ष 2023 की बात करें तो जनवरी से सितंबर तक डेंगू के 106 मरीज मिले थे. इस साल 22 सितंबर तक डेंगू के 160 मरीज मिल चुके हैं. डॉक्टरों और एक्स्पर्ट्स का कहना है कि अगले माह अक्टूबर में स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है.

इस वर्ष अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में 55 और शहर में 105 मरीज मिले हैं. यह पिछले वर्ष की तुलना में अधिक देखा जा रहा है. इतना ही नहीं पिछले वर्ष ग्रामीण क्षेत्र में अधिक डेंगू के मरीज मिले थे. इस बार अबतक ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में लगभग दोगुना शहरी क्षेत्र में मरीज मिले हैं.

मगध मेडिकल में 92 तो अनुग्रह नारायण में 12 का चल रहा इलाज

मगध मेडिकल के डेंगू वार्ड में अब तक 92 डेंगू के मरीज भर्ती हुए हैं. इनमें से 80 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं. शनिवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में पांच लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें से चार लोग मगध मेडिकल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं. इसी तरह अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्तमान में 12 डेंगू संक्रमित मरीज इलाजरत हैं.

Also Read: गया में 198 लावारिस शवों का किया गया सामूहिक पिंडदान, यूपी के अलीगढ़ से आए थे 193 सदस्य…

अबतक डेंगू के मिले 160 मरीज, किसी की मौत नहीं

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक का कहना है कि जिले में अबतक 160 डेंगू मरीज मिले हैं. सकारात्मक बात यह है कि अबतक किसी की मौत नही हुई है. स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में इसके लिए बेड सुरक्षित रख लिया गया है ताकि मरीजों की संख्या बढ़े तो कोई दिक्कत न हो.

आवासन स्थल पर हो रहा लार्वीसाइडल का छिड़काव

मगध मेडिकल में भी 48 बेड सुरक्षित हैं जहां 12 डेंगू के मरीज वर्तमान समय में इलाजरत हैं. डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के अलावा पितृपक्ष मेला के दौरान जो भी आवासन स्थल है. वहां लार्वीसाइडल का छिड़काव तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावे लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक करने का काम किया जा रहा है.

वीडियो भी देखें…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन