वजीरगंज में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

केनार चट्टी से मिल्की जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक खेत से लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया है.
वजीरगंज. केनार चट्टी से मिल्की जाने वाली सड़क के किनारे स्थित एक खेत से लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया है. पुलिस सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूरे दिन उसकी पहचान में जुटी रही, लेकिन संध्या पहर तक शव की पहचान नहीं हो सकी. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि उसकी मौत का कारण स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और न ही उसकी पहचान हो सकी है. वृद्ध का शव कीचड़ में पड़ा था. सूचना मिलने पर पुलिस उसे उठाकर थाना लायी है. शाम तक पहचान नहीं होने पर उसे पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कुछ समय के लिए शव को शीतगृह में भी रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










