तालाब में डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन मिला शव

इमामगंज थाना क्षेत्र के बसेता महादलित टोले के नजदीक तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसकी पहचान झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा राजपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय गोविंद मांझी के रूप में की गयी है.
इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के बसेता महादलित टोले के नजदीक तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसकी पहचान झारखंड के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा राजपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय गोविंद मांझी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है गोविंद मांझी शुक्रवार को शौच करने तालाब की ओर गये थे. पैर फिसलने से वे काफी गहरे पानी में डूब गये. काफी खोजबीन करने के बाद भी शुक्रवार की रात शव नहीं मिला. पुनः शनिवार की सुबह गांव के आसपास के तैराक तालाब में खोजबीन कर कड़ी मेहनत के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकाला. इधर, परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम नही कराने की बात बताते हुए अपने घर कौरा राजपुर लेते चले गये. ग्रामीणों ने बताया मृतक गोविंद मांझी अपने बेटी के घर बसेता गांव में रह कर अपना भरण पोषण कर रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




